Love Story : वर्षों रहा संबंध, अब जताया वह प्रेम नहीं था; प्रेमिका की शादी हुई तो उसे बर्बाद करने पर तुला

[ad_1]

After many years of Love you relationship boyfriend girlfriend photo viral video girlfriend boyfriend

पुलिस की गिरफ्त में प्रेमिका का फोटो वीडियो वायरल करने वाला प्रेमी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


प्रेमिका की दूसरी जगह शादी हो जाने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका के साथ पूर्व का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने उस प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। समस्तीपुर पुलिस ने यह गिरफ्तारी बेगूसराय जिला के मंसूरचक थाना क्षेत्र से की है। गिरफ्तार आरोपी प्रेमी अगापुर निवासी रामचंद्र राय का पुत्र रामबाबू कुमार यादव है।

वीडियो और फोटो किया वायरल

मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार का कहना है कि दलसिंहसराय थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की का बेगूसराय जिला अंतर्गत मंसूरचक निवासी रामबाबू कुमार यादव से प्रेम था। दोनों लगभग तीन चार सालों तक प्रेम संबंध बना रहा। फिर वह समय भी आया जब परिवार वालों ने लड़की की शादी दूसरी जगह पर कर दी। लड़की के शादी की जानकारी काफी दिनों बाद लड़के को मिली। लड़की की शादी की खबर मिलने से नाराज रामबाबू ने उक्त लड़की के साथ बिताये पल के वीडियो और फोटो को वायरल कर दिया।

पिता के नाम से बनाया सोशल साईट 

डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी प्रेमी ने अपने पिता के नाम से एक फर्जी आई डी बनाया और लड़की का फोटो और वीडियो अपने और पिता के आईडी से वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलते ही उस युवती ने सबसे पहले साइबर थाने में जून महीने में पहला मामला 1/23 दर्ज कराया था। मामला दर्ज होते ही इंस्पेक्टर कृष्णा प्रसाद व दारोगा फैजूल ने मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पाया गया कि रामबाबू ने अपने और अपने पिता के आईडी ने लड़की का फोटो और वीडियो वायरल किया था। वैज्ञानिक जांच के दौरान मामला सत्य पाया गया जिस वजह से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रामबाबू को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि जिस मोबाइल से सोशल साइट चलाया जा रहा था पुलिस ने उस मोबाइल को भी जब्त कर लिया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *