[ad_1]

बेटे की मौत से मां हुई बेसुध
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के शारदानगर रेंज के ढखवा गांव में बुधवार रात तेंदुए ने एक किशोर पर उस समय हमला कर दिया। किशोर पेशाब करने घर से बाहर निकला। उसी दौरान तेंदुआ किशोर को गन्ने के खेत में खींच ले गया। चीख-पुकार मचने पर ग्रामीणों ने उसे तेंदुए से छुड़ाया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में किशोर की मौत हो गई।
दक्षिण खीरी वन प्रभाग के शारदा नगर रेंज के ग्राम पंचायत खैंइया के मजरा ढखवा निवासी इदरीश का 14 वर्षीय पुत्र जलीश रात करीब 1:30 बजे पेशाब के लिए घर से बाहर निकला था। उसी दौरान तेंदुए ने जलीश पर छलांग लगा कर उसकी गर्दन दबोच ली। तेंदुआ उसे पास के गन्ने के खेत में खींच ले गया।
ये भी पढ़ें- UP: सहेली ने होटल में बुला दो दोस्तों से कराया गैंगरेप, वीडियो और फोटो मंगेतर को भेजने से पहले की थी ये डिमांड
किशोर के चीखने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए और गन्ने के खेत को घेर लिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ किशोर को छोड़ कर भाग गया। परिजन गंभीर रूप से घायल किशोर को लेकर अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, बेटे की मौत से मां बेसुध हो गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
[ad_2]
Source link