[ad_1]

बीएचयू अस्पताल की ओपीडी हॉल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कभी तेज धूप तो कभी बारिश और उमस। मौसम का ये बदलाव लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। वाराणसी के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में इन दिनों मरीजों का आंकड़ा 1500 के पार पहुंच गया है। इसमें 600 से 700 वायल से पीड़ित हैं। सर्दी, जुकाम के साथ पेट संबंधी शिकायतों से लोग परेशान हैं।
सितंबर में मई-जून जैसा मौसम हो रहा है। मौसम के इस बदलाव की वजह से ही अस्पतालों में मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है। गुरुवार को मंडलीय अस्पताल के पर्चा काउंटर पर महिला व पुरुष की लंबी लाइन देखने को मिली। जबकि, दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ ज्यादा थी। कुछ लोग आभा एप के माध्यम से ऑनलाइन पर्चा बनवाने में लगे थे तो कुछ लोगों ने ऑफलाइन पर्चा बनवाया। सबसे अधिक भीड़ फिजिशियन और बाल रोग विभाग की ओपीडी में देखने को मिली।
बुखार, सर्दी और जुखाम की शिकायत ज्यादा
दीनदयाल अस्पताल में फिजिशियन डॉ. पीके सिंह ने कहा कि अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों बुखार, सर्दी, जुखाम की शिकायत लेकर लोग ज्यादा आ रहे हैं। लोगों को सेहत के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। –
[ad_2]
Source link