Indian Railway: अगले साल से वाराणसी-गोरखपुर का सफर तीन घंटे में होगा पूरा, अभी लगते हैं छह घंटे से भी अधिक

[ad_1]

In 2024, the journey from Varanasi to Gorakhpur will take three hours.

यात्री सुविधाओं और आसान सफर के लिए रेलवे ट्रैक बिछाने का काम चल रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के भटनी-औड़िहार 125 किमी रेल खंड का दोहरीकरण तेजी से चल रहा है। 2024 में इसके पूरा होते ही वाराणसी से गोरखपुर का सफर तीन घंटे में पूरा होगा।
– फोटो : iStock

विस्तार


यात्री सुविधाओं और आसान सफर के लिए रेलवे ट्रैक बिछाने का काम चल रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के भटनी-औड़िहार 125 किमी रेल खंड का दोहरीकरण तेजी से चल रहा है। 2024 में इसके पूरा होते ही वाराणसी से गोरखपुर का सफर तीन घंटे में पूरा होगा। वर्तमान में छह घंटे लगते हैं। विद्युतीकरण और दोहरीकरण में महज 86 किमी का काम बाकी है। सरयू नदी के बीच पुल निर्माण और रेलवे ट्रैक बिछाने का काम भी होना है। इसके बनते ही भटनी-औड़िहार के बीच ट्रेनें नहीं फंसेंगी।

 

रेल अधिकारियों के अनुसार, भटनी-गोरखपुर के 70 किमी रेल खंड का दोहरीकरण और विद्युतीकरण पहले ही हो चुका है। कीड़िहरापुर-मऊ के 21 किमी का कार्य 2023 में पूरा हो चुका है। औड़िहार-सादात 18 किमी का कार्य जून 2023 में कर लिया गया। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि भटनी-औड़िहार के बीच दोहरीकरण का काम तेजी से चल रहा है। 2024 में कार्य पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है।

बढ़ेगा ट्रांसपोर्ट, माल ढुलाई भी होगी आसान

रेलखंड का काम पूरा हाेते ही इस रूट पर ट्रांसपोर्ट काफी बढ़ेगा। माल ढुलाई काफी आसान हो जाएगी। तीन से चार घंटे में व्यापारियों के माल और उनके पार्सल आसानी से पहुंच सकेंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *