[ad_1]

Ghosi By Election Results
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घोसी उपचुनाव का परिणाम शुक्रवार दोपहर तक आ जाएगा। सुबह आठ बजे ईवीएम का पिटारा खुलेगा। कांटे की टक्कर में कौन बाजी मारेगा यह तो समय ही बताएगा। घोसी विधानसभा सीट के उपचुनाव परिणाम पर पूरे देश की नजर है। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा के दारा सिंह चौहान और समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह के बीच है। इसे इंडिया गठबंधन और एनडीए का पहला मुकाबला माना जा रहा है।
पांच सितंबर को मतदान में चार लाख से अधिक मतदाताओं में से लगभग 50 फीसदी ने मतदान किया था। जो कि बीते 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में 56.87 से छह फीसदी से अधिक कम था। तब सपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान ने जीत दर्ज की थी। उपचुनाव में दारा सिंह भाजपा प्रत्याशी हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कम वोटिंग का फायदा किसे मिलता है।
2022 के चुनाव में सभी प्रमुख दलों ने अपने प्रत्याशी उतारे थे। वहीं इस बार यह चुनाव आईएनडीआईए (इंडिया) और एनडीए बनाम बनकर रह गया है। मऊ कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बने मतगणना स्थल पर शुक्रवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी। सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। सुरक्षा के सख्त इंतजाम रहेंगे। मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था त्रिस्तरीय होगी।
[ad_2]
Source link