[ad_1]
अगर आप Tecno के इस स्मार्टफोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले इसके स्पेस शीट पर एक नजर जरूर डाल लें. कंपनी ने इस स्मार्टफोन में एक बड़ा 6.1-इंच FHD+ डिस्प्ले दिया है और यह 90Hz फास्ट रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट करता है. इस स्मार्टफोन में आपको सेंट्रली-अलाइंड पंच-होल कटआउट देखने को मिल जाता है. फोटोग्राफी लवर्स को बता दें इस स्मार्टफोन के रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है, जो AI लेंस द्वारा पूरक है, जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में शानदार 32MP का शूटर दिया गया है. आंतरिक रूप से अगर देखा जाए तो बेहतरीन परफॉरमेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G88 चिपसेट दिया गया है. यह चिपसेट कुशल मल्टीटास्किंग के लिए एक 8GB रैम और एडिशनल 8GB वर्चुअल रैम के साथ जोड़ा गया है. यूजर्स 128GB की इंटरनल मेमोरी के साथ पर्याप्त स्टोरेज का आनंद ले सकते हैं. अगर आप पूरे दिन अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो बता दें कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी है जो 18W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करता है.
[ad_2]
Source link