Uttarakhand Board: परीक्षाफल सुधार परीक्षा का परिणाम घोषित, 10वीं में 06.87 व 12वीं में 05.60% की हुई वृद्धि

[ad_1]

Uttarakhand Board Number Improvement Exam 2023 Declared Today All Update in Hindi

उत्तराखंड स्कूल शिक्षा बोर्ड
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने पहली बार आयोजित परीक्षाफल सुधार परीक्षा-2023 का परिणाम आज घोषित कर दिया है। परीक्षाफल सुधार परीक्षा के उपरांत हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में 06.87 प्रतिशत व इंटरमीडिएट में 05.60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस प्रकार वर्ष 2023 का हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 85.17 से बढ़कर 92.04 हो गया है जबकि इंटरमीडिया का परीक्षा परिणाम 80.98 से बढ़कर 86.57 हो गया है। 

Uttarakhand Exclusive: प्रदेश का पहला गढ़वाली भाषा पाठ्यक्रम…एक साल में ही तोड़ गया दम

शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज विद्यालयी शिक्षा निदेशालय में उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाफल सुधार परीक्षा-2023 का परीक्षा परिणाम जारी किया। उन्होंने बताया कि राज्य में पहली बार विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा परीक्षाफल सुधार परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें हाईस्कूल परीक्षा में कुल 13587 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। इसमें 11956 अनुत्तीर्ण व 1631 उत्तीर्ण परीक्षार्थी शामिल हुए। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में कुल 10119 परीक्षार्थियों ने परीक्षा सुधार के लिये आवेदन किया। जिसमें 9346 अनुत्तीर्ण तथा 773 उत्तीर्ण परीक्षार्थी शामिल हुए।

डॉ. रावत ने बताया कि परीक्षाफल सुधार परीक्षा के अंतर्गत हाईस्कूल में 11517 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जिसमें 8780 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। जबकि इंटरमीडिएट में 8996 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 6923 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।  

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *