Aja Ekadashi 2023: अजा एकादशी व्रत कल, इन चीजों के बिना अधूरी है पूजा, जानें व्रत नियम और सामग्री

[ad_1]

Aja Ekadashi 2023

कब है अजा एकादशी व्रत

अजा एकादशी व्रत रवि पुष्य योग में 10 सितंबर दिन रविवार को है. अजा एकादशी का व्रत भाद्रपद मा​स के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है.

Aja Ekadashi 2023

अजा एकादशी व्रत का महत्व

धार्मिक मान्यता के अनुसार, अजा एकादशी व्रत करने से सभी पाप नष्ट होते हैं और व्यक्ति को अश्वमेध यज्ञ के समान पुण्य मिलता है. मृत्यु के बाद व्यक्ति को वैकुंठ में स्थान मिलता है. आइए जानते है पूजा विधि और व्रत नियम

Aja Ekadashi 2023

अजा एकादशी व्रत नियम

  • अजा एकादशी व्रत के दिन भूलकर भी जुआ नहीं खेलना चाहिए

  • अजा एकादशी व्रत में रात को सोना नहीं चाहिए

  • व्रती को पूरी रात भगवान विष्णु की भाक्ति,मंत्र जप और जागरण करना चाहिए.

Aja Ekadashi 2023

अजा एकादशी व्रत नियम

  • एकादशी व्रत के दिन भूलकर भी चोरी नहीं करनी चाहिए.

  • इस दिन क्रोध और झूठ बोलने से बचना चाहिए.

  • एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठना चाहिए और शाम के समय सोना नहीं चाहिए.

Aja Ekadashi 2023

अजा एकादशी पूजा विधि

इस दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान विष्णु की मूर्ति, प्रतिमा या उनके चित्र को स्थापित कर विधि-विधान से पूजा अर्चना करनी चाहिए.

Aja Ekadashi 2023

अजा एकादशी पूजा विधि

पूजा के दौरान भगवान कृष्ण के भजन और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए. इसके साथ ही प्रसाद, तुलसी जल, फल, नारियल, अगरबत्ती और फूल देवताओं को अर्पित करने चाहिए.

Aja Ekadashi 2023

अजा एकादशी पूजा विधि

पूजा के दौरान मंत्रों का जाप करें. अगली सुबह यानि द्वादशी पर पूजा के बाद भोजन का सेवन करने के बाद अजा एकादशी व्रत का पारण करना चाहिए.

Aja Ekadashi 2023

पूजन सामग्री

श्री विष्णु जी का चित्र अथवा मूर्ति, पुष्प, नारियल, सुपारी, फल, लौंग, धूप, दीप, घी, पंचामृत, अक्षत, तुलसी दल, चंदन, मिष्ठान पूजा सामग्री में जरूर शामिल करें.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *