यूपी : हापुड़ लाठीचार्ज मामले में हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने गठित की छह सदस्यीय कमेटी, चैंबर में दिया आदेश

[ad_1]

Chief Justice of High Court formed a six-member committee in Hapur lathi charge case, gave order in the chambe

इलाहाबाद हाईकोर्ट
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


हापुड़ लाठीचार्ज मामले में मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर ने हाईकोर्ट के छह सदस्यीय कमेटी गठित की है। इसमें हाईकोर्ट के तीन न्यायमूर्ति शामिल हैं। न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में गठित समिति वकीलों की शिकायत की जांच करेगी। कमेटी में न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति फैज आलम खान सदस्य बनाए गए हैं।

जांच समिति में महाधिवक्ता, बार काउंसिल और हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी शामिल किए गए हैं। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अर्जी पर मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर ने आदेश दिया। यह आदेश मुख्य न्यायाधीश ने स्वत: संज्ञान की याचिका पर दिया है। मामले की सुनवाई उन्होंने अपने चैंबर में की। 

इस मामले में शासन ने एसआईटी का भी गठन किया गया है। एसआईटी अपनी अलग रिपोर्ट पेश करेगी। मामले की अगली सुनवाई 15 सितंबर को होगी। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *