[ad_1]

मेट्रो में दो महिलाओं की लड़ाई
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिल्ली मेट्रो में अक्सर आपने कभी डांस या रोमांस तो कभी लड़ाई के वीडियो देखे होंगे। ये वीडियो अब आम हो चले हैं। ऐसा ही एक ताजा वीडियो दो महिलाओं के बीच मारपीट का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो महिलाओं के बीच गाली गलौच, मारपीट और बीच बचाव हो रहा है। मेट्रो का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
मेट्रो के एक कोच के अंदर दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हो रही है। यह वीडियो एक्स पर @PRASHU_PP नाम के अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। वीडियो के अंदर एक काले कपड़े पहने महिला दूसरी महिला से मारपीट कर रही है, साथ ही उसे गंदी गंदी गालियां दे रही है। दोनों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ। 40 सेकेंड का वीडियो है। इस वीडियो में काले कपड़े पहने महिला दूसरी पीला सूट पहने हुए महिला से झगड़ा कर रही है।
What’s happening Here 👇🏻👇🏻#Fights #fightingvideos #Metro #DelhiMetro pic.twitter.com/8sM9kfyNAO
— PRASHU (@PRASHU_PP) September 7, 2023
महिला कहते हैं कि मैं जज की बेटी हूं। तुम्हें छोड़ूंगी नहीं। इसी बीच कोच में मौजूद एक खाकी वर्दी पहने महिला बीच बचाव करती है। उसके साथ अन्य कई यात्री भी लड़ाई में बीच बचाव कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि वीडियो पर रोकथाम लगाने के लिए दिल्ली मेट्रो पहले ही सख्त निर्देश जारी कर चुकी है। लेकिन इसके बावजूद भी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।
[ad_2]
Source link