G20 Summit : विदेशी मेहमानों को पसंद आ रही है भारत की ऐतिहासिक धरोहर, अतिथियों को विरासत ने किया विस्मित

[ad_1]

G20 Summit: Foreign guests are liking India's historical heritage

तुर्किये की प्रथम महिला अमीन अर्दोआन कुतुबमीनार पहुंचीं।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


जी-20 सम्मेलन में आए विदेशी मेहमानों को राजधानी की ऐतिहासिक धरोहर पसंद आ रही है। मेहमान देश की संस्कृति और इतिहास से रू-ब-रू हो रहे हैं। दिल्ली की खूबसूरती और इतिहास को जानने के लिए विदेशी मेहमान शनिवार को हुमायूं का मकबरा और कुतुबमीनार देखने पहुंचे।

तुर्किये के मेहमानों ने हुमायूं के मकबरे का दीदार किया। तुर्किये की प्रथम महिला अमीन अर्दोआन कुतुबमीनार पहुंचीं। उन्हें यहां के इतिहास के बारे में जानकारी दी गई। एएसआई के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सम्मेलन में आए यूरोपियन यूनियन के मेहमानों ने सफदरजंग का मकबरा देखा है। इसके साथ ही बेल्जियम की राष्ट्रपति ने लोधी गार्डन और हुमायूं के मकबरे का दीदार किया। अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज, नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूटे, यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष चार्लीस माइकल पत्नी के साथ हुमायूं का मकबरा देखने पहुंचे।

इस दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) की टीम ने उन्हें मकबरे का इतिहास बताया। इस मौके पर जहां विदेशी मेहमान घूमते नजर आए वहां आम लोगों के जाने की मनाही रही। एएसआई दिल्ली सर्कल के अधिकारी प्रवीण सिंह ने बताया कि शनिवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का सफदरजंग मकबरा आना था, लेकिन वह नहीं आए। विदेशी मेहमानों को यहां की संस्कृति और इतिहास से रू-ब-रू होकर अच्छा लगा है।

मेहमानों के लिए शहीदी पार्क और जी-20 पार्क को संवारा

आईटीओ पर शहीदी पार्क और जीके-2 में जी-20 स्मृति पार्क को विदेशी मेहमानों का इंतजार है। मेहमानों के स्वागत के लिए निगम ने दोनों पार्कों को खास तरीके से संवारा है। फूलों से सजावट की गई है। साथ ही, खास तरीके से घास लगाकर हरियाली की है। साफ सफाई, पाथवे पर लगे लाल पत्थरों को घिसकर साफ किया गया है।

शहीदी पार्क को सैकड़ों टन कबाड़ से तैयार किया गया है। जी-20 समूह के कई देश एमसीडी की इस तकनीक से प्रभावित हैं। निगम को उम्मीद है विदेशी मेहमान वेस्ट टू आर्ट तकनीक को जरूर देखना व समझना चाहेंगे। निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मेहमान यहां पर इतिहास के साथ कला के बेहतरीन नजारे देखेंगे

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *