[ad_1]

घायल युवक
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बागपत जनपद के निवाड़ा गांव के वर्ग विशेष के युवक के अपहरण के बाद उसे बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। बताया गया कि युवक ने युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया तो हाईवे से उसका अपहरण कर सिसाना गांव की गोशाला में बंधक बना लिया गया और उसकी पिटाई की गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को घायल अवस्था में बंधनमुक्त कराया और जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण दोनों गांवों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार सिसाना गांव की युवती चौक पर खड़ी थी तो निवाड़ा गांव का उसका जानकार युवक कार में अपने साथी के संग वहां पहुंचा। वह युवती को कार में छोड़ने की बात कहकर ले गया और उससे दुष्कर्म का प्रयास किया।
यह भी पढ़ें: Baghpat News: नौ महीने पहले शादी से घर में खुशियां आई, अब मौत से मातम
[ad_2]
Source link