Varanasi: स्कॉर्पियो से आए बदमाशों ने बाइक सवार छात्र को घेरकर बेरहमी से पीटा, ट्रॉमा सेंटर में मौत

[ad_1]

Scorpio laden Miscreants brutally beaten bike riding student death in bhu trauma centre

सौरव यादव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वाराणसी के पहड़िया क्षेत्र के अकथा तिराहे के पास स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने बाइक सवार छात्र को हॉकी और लाठी-डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना रविवार देर रात की है। घायल छात्र को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक छात्र के पिता ने सारनाथ थाने में चार नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीसी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। 

चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मढ़नी निवासी सौरव यादव (20) पुत्र बचाऊ यादव प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटा था। रविवार रात वह अपने एक साथी के साथ बाइक से शहर से घर लौट रहा था। अकथा तिराहे के पास स्कॉर्पियो सवारों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया।

इससे पहले की सौरव कुछ समझ पाता स्कॉर्पियो से उतरे छह युवकों ने उसपर हॉकी और लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। हमले में सौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। सौरव के साथ रहे लड़के ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सौरव को बीएचयूी ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *