महराजगंज: मेडिकल परीक्षण के लिए जा रही दुष्कर्म पीड़िता मार्ग दुर्घटना में घायल, सुरक्षा की लगाई गुहार

[ad_1]

Molest victim going for medical examination injured in road accident

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


महराजगंज जिले में श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता सोमवार को मेडिकल परीक्षण कराने जाते हुए मार्ग दुर्घटना में घायल हो गई। दुष्कर्म पीड़िता ने बताया कि उसे आरोपियों से जान का खतरा है। कहीं भी जाते हुए आरोपियों द्वारा उसका पीछा किया जा रहा है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर सुरक्षा का गुहार लगाई है।

पीड़िता ने बताया कि रविवार को वह महिला कांस्टेबल के साथ महराजगंज 161 का बयान दर्ज कराने गई थी। आते जाते हुए आरोपियों द्वारा उसका लगातार पीछा किया जा रहा था। रविवार को वह सुरक्षित घर पहुंच गई। सोमवार को भी पीड़िता स्कूटी से महिला कांस्टेबल के साथ मेडिकल परीक्षण कराने महराजगंज जा रही थी।

आरोप है कि श्यामदेउरवा से ही एक गाड़ी द्वारा उसका पीछा किया जा रहा था, तरकुलवा तिवारी के पास उसने अपने पिता को फोन कर इसकी सूचना दी। पिता ने सलाह दिया कि आगे भिटौली थाना है, तुम उसके अंदर जाकर अपनी जान बचाओ।

इसे भी पढ़ें: नजरअंदाज करना पड़ा भारी: छेड़खानी पर जब भी बेटियों ने साधी चुप्पी तो गंवानी पड़ी जान, कई उदाहरण हैं यहां

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *