[ad_1]

इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने सोमवार को भी किया कार्य बहिष्कार।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
हापुड़ में वकीलों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में वकीलों का गुस्सा ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह और सचिव नितिन शर्मा के नेतृत्व में वकीलों ने हाईकोर्ट के गेट नंबर तीन पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। काफी देर तक गेट नंबर तीन को नहीं खोलने दिया गया।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि वकीलों को न्याय मिलना चाहिए। जब तक न्याय नहीं मिलता है तब तक वकील शांत नहीं बैठेंगे। बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के आह्वान पर पूरे प्रदेश के अधिवक्ता कार्य से विरत हैं। इसी तरह कचहरी, तहसील और ट्रिब्यूनल के अधिवक्ताओं ने भी न्यायिक कार्य नहीं किया।
[ad_2]
Source link