हैवानियत: पत्नी ने सभासद पति पर दर्ज कराया दरिंदगी का केस, बोली- शादी को हो गए 22 साल, अब भी…

[ad_1]

Wife filed a case of Molestation against councillor husband

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार


गोरखपुर पीपीगंज इलाके के एक सभासद पर गंभीर आरोप लगा है। पूर्व सभासद पत्नी ने पति पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट करने के साथ ही अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पत्नी भी दो बार सभासद रह चुकी है।

पत्नी के आरोपी के आधार पर पुलिस ने सभासद पति पर मारपीट, उत्पीड़न और प्राकृतिक दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला ने सभासद से दूसरी शादी की है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में युवती की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली, जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि महिला ने सभासद से दूसरी शादी की है। सभासद की पत्नी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसकी शादी को करीब 22 साल हो गए। बावजूद इसके पति आए दिन दहेज के लिए उत्पीड़न करता है। इतना ही नहीं, वो जबरदस्ती अप्राकृतिक दुष्कर्म करता है।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि सभासद की पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच और साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *