गयाजी में 54 वेदी स्थल और आठ सरोवर में पिंडदान-तर्पण का विधान, जानें यहां श्राद्ध की क्या है मान्यता

[ad_1]

Pitru Paksha 2023: गयाजी में वर्तमान में 54 वेदी स्थलों पर तीर्थयात्री अपने पितरों की आत्मा की शांति व मोक्ष की प्राप्ति की कामना को लेकर पिंडदान, श्राद्धकर्म व तर्पण का कर्मकांड करते हैं. इन वेदी स्थलों में आठ ऐसे सरोवर हैं, जिनका पौराणिक व धर्मिक महत्व है. मान्यता है कि ब्रह्मा सरोवर, वैतरणी, उत्तर मानस सरोवर, सूर्यकुंड, रुक्मिणी सरोवर, ब्रह्मकुंड, रामकुंड व गोदावरी सरोवर ब्रह्माजी के द्वारा निर्मित कराया गया है. इन सरोवरों पर पितृपक्ष मेले में पिंडदान व तर्पण के कर्मकांड का विधान प्राचीन काल से चला आ रहा है. अश्विन मास में अनंत चतुर्दशी से 17 दिनों तक आयोजित होनेवाले मितृपक्ष मेले में अलग-अलग तिथियां में इन सरोवरों में पिंडदान व तर्पण का कर्मकांड किया जाता है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *