सैनिक स्कूल में छात्र की मौत मामले में नया मोड़: ओम को नहीं आती थी तैराकी, पांच घंटे तक पूल में ही पड़ा रहा शव

[ad_1]

New twist in case of death of student in Sainik School student did not swimming there was no one to see him

छात्र ओम बुधोलिया।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


लखनऊ के कैप्टन मनोज पांडेय सैनिक स्कूल में स्विमिंग पूल में डूबकर 11वीं के छात्र ओम बुधोलिया की मौत के मामले में मंडलायुक्त की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। छात्र को तैरना नहीं आता था। जब वह पूल में पहुंचा तो संबंधित जिम्मेदार वहां थे ही नहीं जो उसको देखते और निगरानी करते। इन जिम्मेदारों की लापरवाही से छात्र की जान गई।

उरई निवासी मनोज का बेटा ओम सैनिक स्कूल से 11वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार को स्कूल परिसर में स्विमिंग पूल में डूबकर ओम की मौत हो गई थी। परिवार वालों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं मंडलायुक्त रोशन जैकब ने घटना को गंभीरता से लेकर स्कूल गई थीं। 

ये भी पढ़ें –  पुलिस कर्मियों को मिलेगा 500 रुपये मोटरसाइकिल भत्ता, बुंदेलखंड में बनेगा औद्योगिक विकास प्राधिकरण

ये भी पढ़ें – बाराबंकी में हाहाकार: मोहल्ले बने टापू, हर तरफ पानी ही पानी, लोग भूख प्यास से बेहाल, रेस्क्यू हुआ मुश्किल

सोमवार को उन्होंने स्कूल के प्रधानाचार्य को एक नोटिस जारी किया। इसके जरिये शुरुआती जांच में आए कई अहम तथ्यों का खुलासा किया। दरअसल जब ओम स्विमिंग पूल में गया था तब कोच, लाइफ गार्ड आदि मौजूद ही नहीं थे। चूंकि ओम को तैराकी नहीं आती थी, लिहाजा वह शिकार हो गया। 

इसलिए मंडलायुक्त ने नोटिस जारी कर प्रधानाचार्य कर्नल राजेश राघव से पूछा कि छात्र की मौत लापरवाही से हुई है, क्यों न उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। नोटिस का जवाब देने के लिए प्रधानाचार्य को सात दिन का वक्त दिया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *