Jobs in Jammu: असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के 40 से अधिक पद खाली, आज से करें आवेदन

[ad_1]

Jobs in Jammu: More than 40 posts of Assistant Professor Associate Professor vacant in central university of j

Central University of Jammu
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के 23 विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसरों, एसोसिएट प्रोफेसरों और प्रोफेसरों के 40 से अधिक पद भरने के लिए 12 सितंबर से आवेदन शुरू होंगे। 28 सितंबर आवेदन की अंतिम तारीख होगी। शिक्षकों के खाली पद भरने के लिए विश्वविद्यालय ने एक और अधिसूचना अलग से जारी कर दी है। गत महीनों भी कई स्थायी शिक्षकों को नियुक्त किया है।

हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग में भी एक प्रोफेसर और एक एसोसिएट प्रोफेसरों को नियुक्त किया गया है। विभाग में प्रशासन ने विभागाध्यक्ष की कमी भी दूर की है। स्थायी विभागाध्यक्ष नियुक्त किया है। अभी भी विश्वविद्यालय को शिक्षकों की जो कमी महसूस हुई थी, उसे भी दूर करने का अहम फैसला लिया है।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव की ओर से जारी की गई अधिसूचना में बताया गया है कि यह पद अस्थायी तौर पर भरे जाएंगे। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नियमानुसार भरे जाने वाले इन पदों के लिए www.cujammu.ac.in पोर्टल विश्वविद्यालय की साइट पर उपलब्ध है। निर्धारित तारीख तक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। अनरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 1000 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

बताया गया है कि अभ्यर्थियों को लगातार वेबसाइट देखते रहना होगा। संबंधित सूचना साइट पर ही अपलोड कर दी जाएगी। किसी अभ्यर्थी को आवेदन संबंधी कोई दिक्कत आती है तो वे education.recruitmen@cujammu.ac.in ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

इन विभागों में भरे जाएंगे पद

तुलनात्मक धर्म और सभ्यता केंद्र में 4, बॉटनी विभाग में ओबीसी का 1 पद, शिक्षण अध्ययन विभाग में भूगोल का 1, अर्थशास्त्र का 1, इतिहास के 1, राजनीति शास्त्र का 1 पद, अंग्रेजी विभाग में 1, मानवीकी संसाधन प्रबंधन विभाग में 3, मार्केटिंग सप्लाई चैन मैनेजमेंट विभाग में 2, पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन विभाग में 2, जनसंचार एवं नवीन मीडिया विभाग में 2, गणित विभाग में 3, नैनो साइंसेस व मेटीरियल साइंस विभाग में 1, राष्ट्रीय सुरक्षा अध्ययन विभाग में 3, भौतिक विज्ञान का 1, समाज कार्य विभाग के 2, हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग में 1 पद भरा जाएगा। इसी तरह अन्य विभागों में भी कई खाली पद भरे जाएंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *