खेतीबाड़ी: मक्की का हाईब्रिड बीज बोया, नहीं उगा एक भी दाना, किसानों में रोष

[ad_1]

Himachal News: maize hybrid seed cultivated in solan crop damaged

बद्दी के कोटियां में खराब हुई मक्की की फसल।
– फोटो : संवाद

विस्तार


बरोटीवाला क्षेत्र में खेतों में लगाया गया मक्की का मंहगा हाईब्रिड बीज खराब निकला है। किसानों का आरोप है कि निजी कंपनी से खरीदे गए मक्की की उपज तो हुई लेकिन इसमें अनाज का एक भी दाना नहीं लगा। जिससे किसानों के खेत के खेत खराब हो गए हैं। किसानों को बीज, मेहनत और खाद के पैसे जेब से देने पड़े, लेकिन इनके हाथ कुछ नहीं लगा। मंगलवार को कंपनी के फील्ड ऑफिसर ने खेतों का दौरा किया।

किसानों का आरोप है कि कंपनी अपनी गलती मानने को तैयार नहीं। जिससे किसानों में रोष है। जिन किसानों ने साथ लगते खेत में दूसरी प्रजाति का बीज लगाया था, उनके खेत में मक्की की फसल ठीक है। मधाला गांव के कमल मेहता ने 13 बीघा जमीन पर हाईब्रिड कपंनी का बीज डाला था। खेतों में बीज से पौधा तो अच्छा उगा लेकिन दाने नहीं लगे और खाली मक्की सूख गई। इसके अलावा मधाला के भाग चंद शर्मा, रामलोक, कुड़ांवाला के मास्टर गुरवचन, कोटिया गांव के लक्ष्मी चंद और सोना देवी के खेत में भी यही हाल बना हुआ है।

किसानों के खेतों में एक भी पौधे में मक्की नहीं लगी। मक्की लगने की इंतजार में किसानों के पौधे सूख गए। वहीं इसके खेतों के साथ अन्य प्रजाति के पौधे में अच्छी फसल है। उधर, कृषि विभाग के एडीओ राजेश वर्मा ने बताया कि उन्होंने प्रभावित किसानों को दौरा किया। किसानों के खेत में दिक्कत आई है। इसके बारे में उच्च अधिकारियों को लिखा    जाएगा। विभाग की ओर से वैज्ञानिक इन खेतों की जांच करेंगे।

अर्की में भी निकला था बीज खराब

इससे पहले अर्की क्षेत्र में भी मक्की के बीज में कुछ शिकायत आई थी। यहां पर बीज उगा नहीं नहीं थी। मामला सामने आने के बाद अधिकारियों ने मौके का विजिट किया था और किसानों को उचित मुआवजा और बीज मुहैया करवाया गया था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *