Kedarnath Dham: खराब मौसम के कारण धाम नहीं पहुंचा चिनूक, इस सीजन में पहुंचानी है 250 टन सामग्री

[ad_1]

Chinook Helicopter did not reach Kedarnath Dham due to bad weather today

चिनूक हेलीकॉप्टर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


खराब मौसम के कारण सेना का चिनूक हेलीकॉप्टर चंडीगढ़ से गौचर नहीं पहुंच सका जिससे केदारनाथ के लिए उड़ान नहीं हो पाई। अब, बृहस्पतिवार को चिनूक के पहुंचने की उम्मीद है। इस सीजन में चिनूक 250 टन से अधिक निर्माण सामग्री केदारनाथ पहुंचाएगा।

डीडीएमए (डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी) के अधिशासी अभियंता विनय झिक्वांण ने बताया कि बीते मंगलवार को सुबह ट्रायल लैंडिंग के बाद चिनूक हेलिकॉप्टर चंडीगढ़ लौट गया था। शाम 4 बजे पूरे स्टॉफ के साथ चिनूक को गौचर पहुंचना था लेकिन चंडीगढ़ से मिली जानकारी के अनुसार, मौसम खराब होने के कारण हेलिकॉप्टर ने उड़ान नहीं भरी।

Uttarakhand: 2030 तक 20 लाख लोगों को रोजगार, यहां पढ़ें प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति की पूरी जानकारी

बुधवार सुबह को भी खराब मौसम के कारण चिनूक टेकऑफ नहीं कर पाया था। बताया कि बृहस्पतिवार को चिनूक के पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि जो-जो निर्माण सामग्री चिनूक से केदारनाथ पहुंचाई जानी है, उसे गौचर भेजा जा रहा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *