[ad_1]

बच्चा चोरी के आरोपी गिरफ्तार
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले छह साल के अपहरण के मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक नामी संस्थान में काम करने वाली महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने मिलकर बच्चे को अगवा कर महिला से एक लाख रुपये में सौदा किया था। महिला ने बेटे की चाहत में अपराध का रास्ता चुन लिया। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
[ad_2]
Source link