हिंदी दिवस 2023: हिंदी प्रेमियों का नया ठिकाना है दून लाइब्रेरी, 2006 में स्थापित इस सेंटर का जानें इतिहास

[ad_1]

Hindi lovers new destination Doon Library Dehradun Uttarakhand news in hindi

दून लाइब्रेरी
– फोटो : amar ujala

विस्तार


लैंसडौन चौक पर बनी दून स्मार्ट लाइब्रेरी अब देहरादून में हिंदी साहित्य प्रेमियों का नया ठिकाना है। परेड ग्राउंड के एक कोने पर अंग्रेज सैनिकों के बैरकनुमा तीन कमरों में शुरू किया गया यह पुस्तकालय स्मार्ट लाइब्रेरी में तब्दील हुआ तो पाठकों की संख्या में भी बड़ा इजाफा हुआ।

यहां सुबह से शाम तक पाठकों की भीड़ रहती है। हिंदी भाषा में यहां साहित्य से लेकर धर्म आध्यात्म, इतिहास और तमाम विषयों पर हजारों की संख्या में किताबें उपलब्ध हैं, जिनकी पाठकों में बेहद मांग है। दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर की शुरूआत 2006 में हुई थी।

ये भी पढ़ें…Uttarakhand News: तीन विभागों में तालमेल गड़बड़ाने से लटक गए 300 करोड़ रुपये, पहली किस्त 50 फीसदी खर्च नहीं

तत्कालीन मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने इसका शुभारंभ किया था। दून लाइब्रेरी में वर्तमान में पांच हजार से अधिक सदस्य हैं, 32 हजार से अधिक किताबें यहां पर हैं। हिंदी में शोध और अध्ययन करने वालों के लिए यह बड़ा केंद्र है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से 12.80 करोड़ की लागत से इस पुस्तकालय का कायाकल्प हुआ है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *