हापुड़ लाठीचार्ज मामला: वकीलों का कार्य बहिष्कार जारी, लखनऊ में जमकर हंगामा किया

[ad_1]

Lawyers protest in Lucknow over Hapud lathicharge issue.

लखनऊ में प्रदर्शन करते वकील।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


हापुड़ में हुए लाठीचार्ज के विरोध में अपनी मांगों को लेकर वकीलों ने लखनऊ में जमकर हंगामा किया। इस दौरान स्वास्थ्य भवन चौराहा, मकबरा सआदत अली खां, परिवर्तन चौक और केडीसिंह बाबू स्टेडियम में पास वकील मौजूद रहे।

लखनऊ में सुबह वकीलों ने प्रदर्शन के लिए सभा की और इसके बाद बैरिकेडिंग तोड़ते हुए हजरतगंज की तरफ बढ़ चले। जहां पुलिसकर्मियों से उनकी तीखी नोकझोंक हुई। 

पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर वापस भेजा। लौटते समय रास्ते में वकीलों के एक झुंड ने मीडिया कर्मियों से अभद्रता की।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *