जम्मू कश्मीर: अनंतनाग में अधिकारियों के बलिदान पर जगह-जगह प्रदर्शन, किश्तवाड़ पुलिस ने दी श्रद्धांजलि

[ad_1]

Jammu Kashmir protest over martyrdom of security officers in Anantnag at many places

जम्मू में प्रदर्शन
– फोटो : संवाद

विस्तार


अनंतनाग मुठभेड़ में तीन सुरक्षा अधिकारियों की बलिदान के खिलाफ जम्मू में गुरुवार को लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। विभिन्न संगठनों ने जम्मू में अलग-अलग जगहों पर एकत्रित होकर पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जम्मू शहर के रानीपार्क में शिव सेना डोगरा फ्रंट ने प्रदर्शन किया। जम्मू बार एसोसिएशन में भी अनंतनगा मुठभेड़ में बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी।

डोगरा फ्रंट ने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि सीमा पार से घुसपैठ करवाकर पाकिस्तन जम्मू कश्मीर में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसके इन मंसूबों को सुरक्षाबल कभी भी कामयाब नहीं होने देंगे। भारत मां के तीन वीर सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, उन्हें हम नमन करते हैं। हमें विश्वास है कि सुरक्षाबल जल्द ही उनके बलिदान का बदला लेंगे। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *