जयराम ठाकुर: सरकार गृहिणी सुविधा योजना को बंद करने का कर रही प्रयास, माताओं-बहनों को किया जा परेशान

[ad_1]

Jairam Thakur: Govt has closed the housewife facility scheme, mothers and sisters are being harassed.

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार, पूर्व सरकार में शुरू की गई जनहित की योजनाओं को बंद करने का प्रयास कर रही है। बदले की राजनीति में इस तरह कार्य नहीं करना चाहिए, जिससे आम लोग प्रभावित हों। उन्होंने कहा कि सरकार गृहिणी सुविधा योजना के बजट को नगण्य करके इसे धीरे-धीरे बंद करने का प्रयास कर रही है, जो गलत है।

सरकार गृहिणी सुविधा योजना के लिए बजट उपलब्ध करवाए, जिससे माताओं-बहनों को सब्सिडी पर सिलिंडर मिल सके। बजट न होने से लोगों को एलपीजी सिलिंडर लेने में जेब से मोटी रकम खर्च कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से नाकाम है। जनता में सरकार के प्रति भारी रोष है। उन्होंने कहा कि जनहितैषी योजनाओं को सरकार बंद न करे। इससे प्रदेश के बहुत लोग जुड़े हैं। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *