जम्मू कश्मीर: बारामुला में आतंकी माड्यूल का भंडाफोड़, हथियार समेत दो आतंकी मददगार गिरफ्तार

[ad_1]

jammu kashmir news: Baramulla Police busted Terror Module two Terrorist Associates arrested

बारामुला में गिरफ्तार दो आतंकी मददगार
– फोटो : संवाद

विस्तार


दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में तीन दिन से जारी ऑपरेशन के बीच उत्तरी कश्मीर के बारामुला में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस और और सेना की संयुक्त टीम ने यहां दो आतंकवादी मददगारों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी घाटी में लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम कर रहे थे। उनके पास से हथियार और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस ने बताया कि बारामुला पुलिस और सेना की 8 आरआर के संयुक्त बलों ने उड़ी में परनपीलन ब्रिज पर नाका चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखा, जो दाची से परनपीलन ब्रिज की ओर आ रहे थे। दोनों ने नाका पार्टी को देखते हुए भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया।

दोनों की व्यक्तिगत तलाशी के दौरान उनके पास से 2 ग्लॉक पिस्तौल, 2 पिस्तौल मैगजीन, 2 पिस्तौल साइलेंसर, 5 चीनी ग्रेनेड और 28  पिस्तौल राउंड मिले हैं। उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया। इनमें से एक की पहचान जैद हसन मल्ला पुत्र गुलाम हसन मल्ला निवासी मीर साहब, बारामुला के रूप में की गई। वहीं, दूसरे की पहचान मोहम्मद आरिफ चन्ना पुत्र नजीर अहमद चन्ना निवासी स्टेडियम कॉलोनी बारामुला के तौर पर हुई है।

पुलिस ने बताया कि दोनों पाकिस्तान स्थित आतंकी आकाओं के इशारे पर हथियारों और गोला-बारूद की सीमा पार तस्करी में शामिल थे और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए इसे लश्कर के आतंकवादियों को वितरित करते थे। दोनों के खिलाफ भारतीय शस्त्र अधिनियम और यूए (पी) अधिनियम के तहत पुलिस स्टेशन उड़ी में मामला दर्ज किया गया और आगामी जांच जारी है।

ये भी पढ़ें- रवि कुमार: फूट-फूटकर रोई मंगेतर, बोली- मैं उनसे कभी मिलकर बात नहीं कर पाई, पूरी उम्र उनकी याद में गुजार दूंगी

ये भी पढ़ें- अनंतनाग मुठभेड़: कोकरनाग का घना जंगल और पहाड़ बना चुनौती, रुक-रुक कर गोलीबारी जारी, एक और घायल जवान की मौत

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *