लखीमपुर खीरी: दूसरी पत्नी और उसके प्रेमी ने ली थी आफाक की जान, चाकू-ईंट से किए थे ताबड़तोड़ प्रहार

[ad_1]

woman arrested with lover for killing her husband in lakhimpur kheri

हत्यारोपी महिला और उसका प्रेमी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी क्षेत्र में आफाक (45) की हत्या उसकी दूसरी पत्नी पूनम ने अपने प्रेमी छोटू उर्फ नदीम के साथ मिलकर की थी। मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पूनम और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने हत्या की बात कबूली है। इसके बाद हत्यारोपी पत्नी और उसके प्रेमी को जेल भेज दिया गया। 

कुकरा गांव निवासी आफाक अपनी दूसरी पत्नी पूनम और बेटी के साथ ढाका गांव के फार्महाउस पर करीब 10 साल से देखभाल करता था। आफाक की पहली पत्नी देहरादून में रहती है और उसकी बेटी आफाक के साथ रहती है। मंगलवार शाम करीब छह बजे वह फार्म हाउस से कुकरा ताजिया मेला देखने बाइक से अकेले गया था। बुधवार की सुबह उसका शव फार्म हाउस से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में पड़ा मिला। 

ये भी पढ़ें- कथा के मंच पर डांस: ठुमके लगा रही थीं महिला डांसर, तभी पहुंच गए दरोगा; फिर हुआ कुछ ऐसा… वीडियो वायरल

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *