[ad_1]

घटना के बाद लगी लोगों की भीड़।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोजपुर में दिनदहाड़े अपराधियों ने पूर्व वार्ड पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने कोइलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा छपरा मुख्य मार्ग पर मोहम्मदपुर चंदा पेट्रोल पंप के पास की है। शुक्रवार दोपहर अपराधियों ने युवक को मोटरसाइकिल से पीछा कर सिर में गोली मारी है। इसके बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई है।
पुरानी रंजिश को लेकर गोली मारी
भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि मृत युवक की पहचान त्रिभुवन महतो के रूप में हुई। वह मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मिल्की गांव का निवासी था। अपराधियों ने इसको पुरानी रंजिश को लेकर गोली मारी गई है। वहीं भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है, और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। जल्दी ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बालू लोड ट्रक को पासिंग करवाने का काम करता
सूत्रों की मानें तो छपरा-आरा मुख्य मार्ग पर बालू लोड ट्रक को पासिंग करवाने का काम करता था। इसको लेकर कुछ लोगों से इसकी विवाद चल रही थी। इस मामले में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है, जहां उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
[ad_2]
Source link