[ad_1]

हाईवे बहाल करने में जुटी मशीनरी।
– फोटो : संवाद
किन्नौर जिले के निगुलसरी में पिछले आठ दिनों से बंद नेशनल हाईवे पांच को खोलने के लिए एनएच प्राधिकरण युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। अब 10 मीटर चट्टान काटने का काम शेष बचा है। विभाग का दावा है कि मौसम साफ रहा तो आज देर शाम तक एनएच बहाल हो सकता है। वहीं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी भी जब से एनएच बंद हुआ है तब से वहां पर डटे हुए हैं। नेशनल हाईवे और अन्य अधिकारियों के साथ सड़क खोलने में पूरा सहयोग दे रहे हैं।
[ad_2]
Source link