Shimla News: सतलुज नदी में मिला 10 दिन से लापता नरेश का शव, मानसिक रूप से चल रहा था परेशान

[ad_1]

Dead body found in Satluj river near Anu area of police station Sunni Shimla

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


शिमला जिले के पुलिस स्टेशन सुन्नी के तहत अनु में सतलुज नदी से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक 7 सितंबर को मशोबरा पुलिस चौकी में एक व्यक्ति की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। मृतक की पहचान नरेश कपूर उम्र 36 वर्ष पुत्र प्रकाश चंद निवासी तलाई डाकघर मशोबरा जिला शिमला के तौर पर हुई है।

बताया जा रहा है कि पिता की मौत के बाद नरेश मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमॉर्टम के सुन्नी सिविल अस्पताल लाया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *