आजमगढ़: साइबर ठगी में तीन नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार, इंस्टाग्राम के जरिए युवती से ऐंठे थे 32 लाख रुपये

[ad_1]

Three Nigerian citizens arrested in cyber fraud extorted Rs 32 lakh from girl through Instagram

साइबर ठगी में तीन नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


साइबर क्राइम थाना परिक्षेत्र आजमगढ़ को एक बड़ी सफलता मिली है। बलिया निवासी युवती से  32 लाख की ठगी करने वाले तीन नाइजीरियन नागरिकों को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस टीम सात मोबाइल, दो लैपटॉप, चार पासपोर्ट, चार भारतीय व चार नाइजीरियन सिम कार्ड बरामद किया है। 

रानी की सराय थाना परिसर स्थित साइबर क्राइम थाने में 14 मई को बलिया जिले के सहतवार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने तहरीर दी। बताया कि इंस्ट्राग्राम आईडी लारेंस एंड माइकल 022 द्वारा उसके साथ दोस्ती की गई। इसके बाद मेरी शादी में महंगे उपहार देने के नाम पर लगभग 32 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी कर ली गई।

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर साइबर क्राइम थाने की पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई।  इस दौरान पता चला कि दिल्ली में बैठे तीन नाइजीरियन नागरिकों ने युवती के साथ ठगी की है। गिरोह के तीनों सदस्य दिल्ली के चंदर बिहार में रहते हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *