उत्तराखंड: सीएम धामी ने किया स्वच्छता सेवा पखवाड़े की शुरुआत, 15 ग्राम पंचायतों को किया सम्मानित

[ad_1]

Uttarakhand CM Dhami started Swachhata seva Pakhwada and honored 15 gram panchayats

सीएम धामी ने किया सम्मानित
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांवों में स्वच्छता की मिसाल बनने वाले नैनीताल, चंपावत, देहरादून, ऊधम सिंह नगर जिले की 15 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया। इस मौके पर स्वच्छता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले पांच पर्यावरण मित्रों को भी सम्मानित किया गया।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्य सेव सदन में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता सेवा पखवाड़ा अभियान की शुरुआत की। यह अभियान दो अक्तूबर तक चलेगा। उन्होंने स्वच्छता ही सेवा गीत का भी विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने सभी पंचायतों और स्वच्छता दूतों का आभार जताया। कहा, स्वच्छता दूत ही स्वच्छता अभियान की धुरी बताया।

Dehradun: अशासकीय पीजी कॉलेजों में मेरिट के आधार पर आज से मिलेंगे दाखिले, पढ़ें ये जरूरी जानकारी

कहा, जो सम्मान राज्य ने प्राप्त किया, वो इनके बिना असंभव था। भारतीय संस्कृति और दर्शन में स्वच्छता हमेशा से सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। ये हमारे मूल्यों और संस्कारों का अभिन्न अंग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे स्वच्छ भारत मिशन की वजह से देश स्वच्छता के प्रति, पुनः जागृत हुआ है।

उन्होंने अपेक्षा की कि इस महाअभियान में सभी पंचायत प्रतिनिधि, समुदाय स्तरीय संगठन, स्वयं सेवी संगठन एवं समस्त नागरिक अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे और पिछले वर्षों की भांति अभियान को सफल बनाएंगे।

इन प्रधानों का हुआ सम्मान

जनसंख्या श्रेणी 2000 से कम

नैनीताल से पस्तोला पंचायत के प्रधान खष्टी राघव, रामगढ़ बोहराकोट के बसंत लाल शाह जमराड़ी के बलवीर सिंह, चंपावत की चौकी पंचायत के प्रधान मोहन चंद पांडे और ठांटा के प्रधान शिव शंकर पाठक।

जनसंख्या श्रेणी 2000-5000 तक

नैनीताल जिले की किशनपुर सकुलिया पंचायत के प्रधान विपिन चंद जोशी, कनिया की सुनीता घुघतियाल, हल्दूचौड़ीग्ग्गी के प्रधान हेमंत जोशी और देहरादून भगवानपुर जुल्हो के प्रधान दीपक जोशी।

जनसंख्या श्रेणी 5000 से अधिक

देहरादून के डाकपत्थर पंचायत की प्रधान मंजू, खदरी खड़क माफी की संगीता थपलियाल, हरिद्वार की खेड़ा जट की अवध कुमारी व भगेरी मेहबातपुर के प्रधान नरेंद्र कुमार और ऊधमसिंह नगर जिले की विगराबाग की प्रधान माधवी देवी।

ये पर्यावरण मित्र हुए सम्मानित

स्वच्छता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए मुख्यमंत्री ने पर्यावरण मित्र पप्पू, विनोद, शिवकुमार, मीना और सविता को सम्मानित किया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *