[ad_1]

कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह राठौर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ठियोग के कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि विपक्ष के लोगों को यह समस्या आ रही है कि यहां राष्ट्रीय आपदा नहीं है। हिमाचल क्या भारतीय गणराज्य का हिस्सा नहीं है। पैसे का कहीं दुरुपयोग नहीं हो रहा है। यह बहुत नाजुक वक्त है, लोग हमारी ओर देख रहे हैं। एक-दूसरे पर आक्षेप करके इस समस्या का हल होने वाला नहीं है। राठौर ने सदन में नियम 102 में चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष सब मिलकर प्रधानमंत्री के पास जाएं और हिमाचल प्रदेश में इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए।
उन्होंने कहा कि जब भी देश पर संकट आया है तो देश के लिए हिमाचल प्रदेश का बहुत बड़ा योगदान रहा है। जब भी युद्ध हुए, तो सबसे ज्यादा बलिदान हिमाचल प्रदेश ने ही दिया है। विपक्ष के साथी लोकसभा चुनाव की ओर न देखें। एक उदाहरण पेश करें कि सब इकट्ठा होकर चलें। हमारी सबसे बड़ी महिमा कभी न गिरने की है, जबकि गिरकर उठने में है।
उन्होंने कहा कि कहीं भी पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। जो प्राकृतिक नाले थे, वे भी बंद कर दिए गए हैं। जो पंचायतों की सड़कें बनीं, वे खराब हो गईं। पंचायतों को यह सुनिश्चित करना पडे़गा। एक भी बागवान का सेब सड़कों में नहीं फंसा। बहुत सारी सड़कें अदृश्य हो गई हैं। इन्हें बनाने की जरूरत है। कई जगह बहुत पैसे की जरूरत है। उन्हें लगता नहीं कि वर्तमान संसाधनों से मदद नहीं हो पाएगी। केंद्र को मदद करनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने दिल खोलकर मदद की: राठौर
जहां तक ठियोग क्षेत्र की बात है तो वह मुख्यमंत्री, मंत्री रोहित ठाकुर और जगत सिंह नेगी का वह धन्यवाद करना चाहते हैं कि उन्होंने खूब मदद की है। मुख्यमंत्री ने दिल खोलकर मदद की है। पूरा विधायक दल सीएम के साथ खड़ा है।
[ad_2]
Source link