Shimla: गणपति महोत्सव का आगाज, शहर में निकाली भव्य शोभायात्रा, भगवान गणेश को पहनाया चांदी का मुकुट

[ad_1]

Ganpati Mahotsav begins, grand procession taken out in the city, silver crown worn by Lord Ganesha

गणपति महोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा
– फोटो : संवाद

विस्तार


हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भव्य शोभायात्रा के साथ गणपति महोत्सव का आगाज हुआ। नगर निगम कांप्लेक्स मिडल बाजार में 108 गणपति मूर्तियों की स्थापना की गई है। सीटीओ चौक से 108 गणपति मूर्तियों के साथ मिडल बाजार तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गंज बाजार में सुबह विधिवत पूजा-अर्चना के साथ गणपति मूर्ति की स्थापना की गई।

 राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी उमेश नोटियाल ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। भगवान को 11 किलो लड्डू का भोग लगाया गया। गणपति सेवा मंडल गंज बाजार की ओर से भगवान गणपति को चांदी का मुकुट पहनाया गया। इस दौरान लोगो के लिए भंडारा लगाया गया। शिव मंदिर भट्टाकुफर में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *