[ad_1]

ट्रैफिक पुलिस ने पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ
– फोटो : संवाद
विस्तार
सड़क पर सुरक्षा और जानमाल दोनों की सुरक्षा को लेकर जिला सिरमौर रोड सेफ्टी कमेटी ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत नाहन ट्रैफिक पुलिस की ओर से मंगलवार को जागरूकता का विशेष अभियान भी चलाया गया। इस अभियान की अगुवाई करते हुए ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल दिनेश और उनकी टीम में शामिल एचएचसी विक्रम देव, कांस्टेबल राजेश, होमगार्ड आरक्षी अरुणा बाला की ओर से ट्रैफिक नियमों से जुड़ी जागरूकता सामग्री भी बांटी गईं। ट्रैफिक पुलिस ने चौगान मैदान के साथ मुख्य रोड पर दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट के महत्व के बारे में बताया। हेड कांस्टेबल दिनेश ने बताया कि दो पहिया वाहन चलने वाले चालक और पीछे बैठने वाले व्यक्ति को बेहतर गुणवत्ता के आईएसआई मार्क का हेलमेट ही पहनना चाहिए।
उन्होंने वाहन चालकों को जागरूक करते हुए बताया कि हेलमेट को ठीक तरह से सिर पर लगाकर उसकी क्लिपिंग करना भी जरूरी है। उनका कहना है कि कई दो पहिया वाहन चालक हेलमेट को सिर पर न लगाकर बाजू में डालकर चलते हैं। उन्होंने बताया इससे न केवल ट्रैफिक नियमों की अवहेलना होती है बल्कि दुर्घटना होने पर सिर के साथ बाजू के भी जख्मी होने की संभावना बढ़ जाती है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार जब हर वाहन चालक सुरक्षा नियमों को अपनी नैतिक जिम्मेदारी के तहत अपनाएगा तो निश्चित ही न केवल वह सड़क पर सुरक्षित होगा बल्कि पैदल चलने वालों को भी सुरक्षा मिल पाएगी। इस जागरूकता अभियान में नाहन ट्रैफिक पुलिस ने 70 से अधिक दो पहिया वाहन चालकों को जागरूकता प्रचार सामग्री के साथ-साथ सुरक्षा नियमों की जानकारी दी।
[ad_2]
Source link