Manali News: हरतालिका तीज के रंग में रंगी मनुरंगशाला, छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

[ad_1]

Manurangshala colored in the colors of Hartalika Teej, students graced the occasion with spectacular cultural

हरतालिका तीज
– फोटो : संवाद

विस्तार


 पर्यटन नगरी मनाली की मनुरंगशाला सोमवार को हरतालिका तीज के रंग में रंगी नजर गई। मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज नगर समिति कुल्लू-मनाली ने हरतालिका तीज के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों और महिलाओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। समारोह में प्रदेश के विभिन्न स्थानों से नेपाली समुदाय के लोगों ने भाग लिया। इसके अलावा कार्यक्रम देखने के लिए मनाली की मनुरंगशाला में दर्शकों की भीड़ लगी रही। इस दौरान मनुरंगशाला में विभिन्न तरह के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

इसमें नेपाली गीतों के अलावा बॉलीवुड के गानों पर भी नेपाली छात्र-छात्राओं और महिलाओं ने डांस किया। महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु की कामना की। इसके लिए महिलाओं ने आज दिन भर व्रत रखा और पानी तक ग्रहण नहीं किया। इस त्योहार को विवाहित महिलाएं विशेष रूप से मनाती हैं और भगवान शिव व पार्वती की पूजा करती हैं। नेपाली एकता समाज सलाहकार सायला लांबा ने बताया कि ऐसे आयोजनों से नेपाली संस्कृति भारत में भी कायम रहे। इसके लिए नेपाली एकता समाज प्रयासरत है। समारोह में परंपरागत रूप से तीज के त्योहार पर शिव भगवान की पूजा की गई। एसडीएम रमन कुमार शर्मा ने कहा की नेपाली समाज का भारत के विकास में विशेष योगदान है। मनाली इलाके में चल रहे कार्यों में भी नेपाली मूल के लोग विशेष योगदान दे रहे हैं। इस अवसर पर डीएसपी मनाली केडी शर्मा भी मौजूद रहे।

नेपाली समुदाय का निर्माण कार्यों में विशेष योगदान

मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज के अध्यक्ष साइला लामा ने कहा कि सड़कों के निर्माण में नेपाली समुदाय का विशेष योगदान रहा है। नेपाली बहादुर है। भारत मे हम सभी नेपाल-भारत संधि के तहत कार्य कर रहे हैं। हमे उसका उल्लंघन नहीं करना चाहिए। प्रशासन और सरकार को जो सहयोग चाहिए वह नेपाली समाज देगा। हम प्रशासन और सरकार के साथ है।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *