यूपी: दुल्हन काली है… ‘तू घर छोड़कर चली जा, वरना तुझे मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेंगे’; दूल्हे ने पीटकर भगाया

[ad_1]

bride is black beaten and thrown out of house after five months of marriage in moradabad

दुल्हन ने लगाए गंभीर आरोप
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुरादाबाद से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। पाकबड़ा में दुल्हन को काली बताकर दहेजलोभियो ने विवहिता को मारपीट करके घर से निकाल दिया। दुल्हन की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत आधा दर्जन के खिलाफ मामला दर्ज किया। 

मंझोला थाना इलाके के न्यू दुर्गा कॉलोनी निवासी लल्लू सिंह ने अपनी बेटी सुष्मिता की शादी 11 मई 2023 को पाकबड़ा थाना इलाके के समाथल गांव निवासी राजीव कुमार के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ससुराल पक्ष के लोगों ने दुल्हन को ताने मारने शुरू कर दिए। 

आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग कहता थे कि ये काली कलोटी हमारे ही नसीब में रखी थी। आए दिन काली-काली बोलकर ताने मारने लगे। उसके बाद घरेलू कार्यों में कमियां निकालनी शुरू कर दी। पति राजीव कुमार गंदी गंदी गालियां और मारपीट करता था। 

ससुराल पक्ष के लोगों ने कहा कि तू हमारा घर छोड़कर चली जा वरना तुझे मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेंगे। 13 सितम्बर को सुष्मिता को ससुराल पक्ष के लोगों ने हाथापाई कर चाकू से लहूलुहान कर घर से निकाल दिया। 

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *