[ad_1]
नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कमल के फूल पर आधारित भारत के G20 प्रेसिडेंसी के लोगो, थीम और बेवसाइट का अनावरण किया. छह भारतीय भाषाओं में स्वागत अभिवादन करते हुए पीएम ने कहा कि इसका थीम सार्वभौमिकता पर आधारित है. उन्होंने हिंदू देवी सरस्वती और लक्ष्मी का जिक्र करते हुए कहा, “भारतीय संस्कृति में, ज्ञान और समृद्धि दोनों की देवी कमल पर विराजमान हैं.”
यह भी पढ़ें
प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगो में कमल की सात पंखुड़ियां सात महाद्वीपों का प्रतिनिधित्व करती हैं. यह ‘वसुधैव कुटुम्बकम’, ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ की थीम से जुड़ा है.
भारत 1 दिसंबर को इंडोनेशिया के मौजूदा अध्यक्ष से समूह की अध्यक्षता ग्रहण करेगा और अगले साल शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा.
[ad_2]
Source link