कुशीनगर: पुलिस और अंतराज्यीय पंखिया गिरोह में हुई मुठभेड़, तीन के पैरों में लगी गोली

[ad_1]

Police encounter with interstate Pankhiya gang near Maghi Mathia canal bridge

पुलिस की गिरफ्त में घायल चोर।
– फोटो : अमर उजाला।

कुशीनगर जिले में रामकोला थाना क्षेत्र के माघी मठिया नहर पुल के पास बुधवार की देर रात अंतरराज्यीय पंखिया गिरोह के साथ रामकोला पुलिस सहित स्वाट टीम की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से तीन चोरों को पैर में गोली लगी है। वहीं एक को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।

मौके से पुलिस ने एक लाख 26 हजार नगद, चार अवैध शस्त्र, सोने के गहने के अलावा स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद किया की है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी धवल जायसवाल ने पुलिस टीम को बधाई दी है।

रामकोला थाना क्षेत्र के सिगहा में बीते सप्ताह सिंगहा निवासी समरजीत शाही के यहां बड़ी चोरी हुई थी। यह चोरी पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी। इसके खुलासे के लिए एसपी धवल जायसवाल ने स्वाट टीम सर्विलांस के अलावा रामकोला पुलिस को लगाया था।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *