[ad_1]

तिहरे हत्याकांड का खुलासा करते एसपी कौशाम्बी बृजेश श्रीवास्तव।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
संदीपनघाट थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गौस गांव में पंडा चौराहा पर गत दिनों बेटी दामाद और ससुर की हत्या के मामले का बृहस्पतिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। आरोपियों को पुलिस ने मीडिया के सामने पेश किया। एसपी कौशाम्बी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि घटना के मास्टर माइंड पीएसी के जवान सुरेश सिंह समेत सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। विवेचना में तीन और आरोपियों के नाम सामने आए हैं। एसपी के मुताबिक भूमि विवाद को लेकर तीनों की हत्या की गई थी। जघन्य अपराध देखते हुए आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर और रासुका के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
तिहरे हत्याकांड के सभी आठ आरोपियों को बृहस्पतिवार को मीडिया के सामने पेश किया गया। एसपी ने बताया कि घटना का मुख्य मास्टर माइंड पीएसी का जवान सुरेश सिंह, जयकरना यादव और अमर सिंह हैं। इन तीनों ने मिलकर हत्या की योजना तैयार की थी। सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। जघन्य अपराध को देखते हुए इनके खिलाफ गैंगस्टर और रासुका के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के कब्जे से तीन असलहा और भारी मात्रा में कारतूस और खोखा भी बरामद किया गया है।
[ad_2]
Source link