बदहाली: चहारदीवारी न दरवाजा, परिसर में खड़े झाड़,  जिस इमारत में बच्चों को सीखना था ककहरा, वहां भरा है भूसा

[ad_1]

सार

सहारनपुर के राजकीय इंटर काॅलेज की इमारत पिछले पांच साल से बदहाली का शिकार है।दीवारों पर काई जमी है तो खिड़कियों पर जंगली बेल चढ़ आई है। परिसर में बड़े झाड़ खड़े हैं। चहारदीवारी और दरवाजों के अभाव में कॉलेज शिक्षा विभाग को हैंडओवर नहीं हो पा रहा है।

no boundary wall, no door, School in Saharanpur where the children had to study is filled with straw

कॉलेज की बदहाली
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में छुटमलपुर का एक इंटर कॉलेज बदलाही का शिकार है। थानाक्षेत्र के गांव भैंसराऊ में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से पांच साल पहले निर्मित राजकीय इंटर काॅलेज की जिस इमारत में बच्चों को बैठकर ककहरा सीखना था, उसमें गोशाला का भूसा भरा है। चहारदीवारी, दरवाजों और रंगरोगन के अभाव में इमारत को शिक्षा विभाग के हैंडओवर नहीं किया जा सका है। देखरेख के अभाव में परिसर में ऊंची घास और जंगली पेड़ उग आए हैं, लेकिन कार्यदायी संस्था इन्हें साफ करने तक की जहमत नहीं उठा रही है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *