नील गाय के बच्चे के गले में मौत का फंदा: अजगर ने ऐसे किया शिकार, जिंदा निगलना चाहता था पर…; जानें आगे क्या हुआ

[ad_1]

nilgai baby killed by python in firozabad

अजगर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


फिरोजाबाद की जसराना तहसील के गांव भैंडी में बृहस्पतिवार की अलसुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब लोगों ने खेत में भारी भरकम अजगर को नील गाय के बच्चे को अपनी फांस में दबाए देखा। लोगों ने अपने स्तर से नीलगाय के बच्चे को बचाने के प्रयास करने के साथ ही वन विभाग की टीम को भी सूचना दी। वन विभाग की टीम जब तक मौके पर पहुंची, बहुत देर हो चुकी थी। 

यहां का है मामला

भैंड़ी निवासी ब्रजेश कुमार के गांव के पास में ही खेत है। सुबह उसके खेत पर झाड़ियों में लोगों को एक भारी भरकम अजगर दिखाई दिया। अजगर ने अपनी फांस में एक नील गाय के बच्चे को दबा रखा था। जानकारी पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना देने के साथ ही तड़पते हुए नील गाय के बच्चे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। 

ये भी पढ़ें – Women Reservation Bill: भाजपा पर भड़कीं डिंपल यादव, बोलीं- ये नहीं चाहते पिछड़ी जाति की महिलाएं संसद पहुंचे

झाड़ियों में चला गया अजगर  

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, इससे पहले ही अजगर झाड़ियों में चला गया। वन विभाग द्वारा सांप पकड़ने वाले को भी बुलाया गया। लेकिन काफी देर तक झाड़ियों और खेतों में खोजबीन की गई, लेकिन अजगर का कहीं पता नहीं लगा। अजगर के नहीं मिलने पर ग्रामीणों में भय कायम है। वहीं वनरक्षक सुधीर कुमार ने कहा टीम के पहुंचने से पहले अजगर वहां से जा चुका था।

ये भी पढ़ें –  सट्टेबाजी: क्रिकेट विश्वकप से पहले एक्शन, गेमिंग एप, 15 लाख लोग और 6000 बैंक खाते… ऐसे बचा सबसे बड़ा फ्रॉड

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *