[ad_1]

पटना:
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन है और इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी. उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इस दौरान नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को गले लगाया और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. साथ ही वहां पर मौजूद लोगों से कहा कि खड़े होकर बधाई दीजिए. इसके बाद तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया.
#NitishKumar ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई तो #TejashwiYadav ने भावुक होकर छुए पैर pic.twitter.com/SuVDQEyuX8
— NDTV India (@ndtvindia) November 9, 2022
यह भी पढ़ें
राष्ट्रीय जनता दल के नेता और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कार्यक्रम के दौरान बीजेपी पर निशाना भी साधा और कहा कि सुबह मीडिया वाले सवाल पूछने लगे की बीजेपी के लोग अगर गिफ्ट दें तो क्या चाहिए? अगर कुछ देना है तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे दें. तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता ने इतनी शक्ति और प्यार दिया है. अगर आज हम उपमुख्यमंत्री की हैसियत से खड़े हैं तो इसमें बिहार की जनता और खासकर नौजवानों का हाथ है.
गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ अपनी पार्टी का गठबंधन तोड़कर बिहार में राजद-कांग्रेस-वाम गठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाई है. जिसके बाद तेजस्वी यादव प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बने हैं.
Featured Video Of The Day
गाजीपुर लैंडफिल से सटी बकरा मंडी की दीवार गिरने पर राजनीति शुरू
[ad_2]
Source link