देहरादून: बागेश्वर सीट से नवनिर्वाचित विधायक पार्वती दास को विधानसभा स्पीकर ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

[ad_1]

Newly elected MLA from Bageshwar seat Parvati Das took the oath Uttarakhand news in hindi

नवनिर्वाचित विधायक पार्वती दास ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


बागेश्वर सीट से नवनिर्वाचित विधायक पार्वती दास ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शनिवार को विधानसभा स्थित कार्यालय विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधायक को शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें…भंडाफोड़ : ऋषिकेश में नामी मिर्गी रोग विशेषज्ञ के रिजॉर्ट में चल रहा था अवैध कसीनो, पांच महिलाओं समेत 37 दबोचे

बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास 2405 मतों से जीती थीं। बागेश्वर उप चुनाव के लिए बीते पांच सितंबर को मतदान हुआ था।  स्व. पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। जिसके बाद भाजपा ने चंदन रामदास की पत्नी को ही चुनाव में उतारा था। 

चंदन रामदास की पत्नी के साथ ही उनके बेटे के भी चुनाव लड़ने की चर्चा थी, लेकिन पार्टी ने चंदन रामदास की पत्नी पार्वती दास पर ही दांव खेला। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *