Bihar News: लगातार हो रही बारिश के बीच सीएम हाउस पहुंचे जदयू के दिग्गज; नीतीश कुमार कर रहे खास बैठक

[ad_1]

Bihar News: Nitish Kumar meeting with JDU leaders in CM House, Lok Sabha elections, opposition unity

नीतीश कुमार सरकार ने बिहार में व्यापक पैमाने पर तबादले किए हैं।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


लगातार हो रही बारिश के बीच मुख्यमंत्री आवास में हलचल है। सीएम नीतीश कुमार अपनी पार्टी जदयू के नेताओं को साथ मीटिंग कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो इस अहम बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत कई वरीय नेता और मंत्री भी मौजूद हैं। शनिवार दोपहर बाद शुरु हुई इस बैठक में पार्टी के प्रवक्ता और अलग-अलग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शामिल हुए हैं। सीएम नीतीश कुमार सभी नेताओं से वन टू वन मीटिंग कर रहे हैं। 

लोकसभा चुनाव की तैयारी का ले रहे हैं जायदा

राजनीतिक सूत्रों की मानें तो सीएम नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव की तैयारियों का बारिकी से जायदा ले रहे हैं। किसी क्षेत्र में किन मुद्दों पर क्या-क्या तैयारी करनी है, इन सभी चीजों पर सीएम खुद से नजर रख रहे हैं। साथ ही आगामी चुनाव को लेकर नेताओं को टिप्स भी दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार पार्टी के नेताओं से जमीनी फीडबैक भी ले रहे हैं। 25 सितंबर को भी सीएम नीतीश कुमार विधानसभा प्रभारियों के साथ भी मीटिंग करेंगे।

5 दिन पहले सीएम ने कहा था- हमलोग हर समय चुनाव के लिए तैयार रहते हैं

18 सितंबर को मीडिया से बातचीत के दौरान गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बिहार में समय से पहले चुनाव के दावे के सवाल पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम तो चाहते ही हैं कि देश में समय से पहले चुनाव हो जाए। वो लोग पूरे देश में जल्द चुनाव कराना चाहते हैं तो जल्दी कराएं न। जितना जल्दी कराएं उतना अच्छा है। हम लोग तो हर समय चुनाव के लिए तैयार रहते हैं।  भारत सरकार को अधिकार है कि संसद का चुनाव पहले भी करा सकती है। भाजपा ‘I.N.D.I.A.’ गठबंधन को कोई चुनौती नहीं मानते हैं, इस सवाल पर सीएम नीतीश ने कहा कि हम जनता के सेवक हैं। हम किसी को चुनौती नहीं देते हैं। हम जनता के बीच में सारी बात कहते हैं। जो अच्छा काम नहीं करेगा लोग उसके बारे में फैसला लेंगे। ‘I.N.D.I.A.’ गठबंधन पूरी तरह एकजुट है। कोई दिक्कत नहीं है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *