Bilaspur News: पति ही निकला चोर, पत्नी के गहने चुराकर बेच दिए सुनार को, जानें पूरा मामला

[ad_1]

Husband turns out to be a thief, steals wife's jewelery and sells it to goldsmith

गहने चोरी(सांकेतिक)
– फोटो : संवाद

विस्तार


हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना बरमाणा के तहत पति ने ही अपनी पत्नी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। आरोपी के पिता ने बरमाणा थाना में मामला दर्ज कराया है। पिता के अनुसार बेटे ने चोरी की बात स्वयं कबूली है।  चोरी करने के बाद उसने गहनों को सुनार की दुकान पर बेच दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है

। शिकायत में बलदेव निवासी गांव सुई जिला बिलासपुर ने बताया है कि बेटे सतीश कुमार की शादी में बहू को सोने की एक बेसर, एक टीका, चाक, सोने की अंगूठी बनवाई थे, जिनकी कीमत 90 हजार रुपये है। बहू इन गहनों को अपने कमरे में अलमारी में रखती थी। अलमारी से गहने गायब मिले। जब बेटे सतीश कुमार से पूछा तो उसने बताया कि कुछ दिन पहले गहनों को चोरी करके भड़ेतर में सुनार की दुकान पर बेच दिया है। एएसपी शिव कुमार चौधरी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *