मीडिया कम्पनी न्यू डेल्ही टेलीविजन लिमिटेड ने अधिग्रहण को लेकर बड़ा बयान दिया है कंपनी की ओर से कहा गया है कि उसे या उसके संस्थापक -प्रवर्तक तक राधिका रॉय और प्रणॉय रॉय को बिना किसी चर्चा ,सहमति और पूर्व सूचना के विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड ने अधिग्रहण का नोटिस थमाया है नोटिस में बताया गया है कि BCPL ने आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड का अधिग्रहण कर लिया है जिसके पास NDTV की 29.18 फ़ीसदी हिस्सेदारी है. आरआरपीआर को अपने सारे शेयर BCPL को ट्रांसफर करने के लिए दो दिन का समय दिया गया है।
NDTV ने कहा है, कि NDTV के संस्थापक और कंपनी यह साफ़ कर देना चाहते हैं कि BCPL ने अपने अधिकारों का उपयोग NDTV के संस्थापकों की जानकारी और सहमति के बग़ैर किया है कंपनी का कहना है कि उन्हें भी इस अधिग्रहण के बारे में आज ही पता चला है NDTV ने सोमवार को शेयर मार्केट को सूचित किया था कि उसके शेयर होल्डिंग पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है. अडानी ग्रुप की मीडिया कंपनी AMNL मीडिया अप्रत्यक्ष तौर पर NDTV में 29.18% हिस्सेदारी प्राप्त कर ली है. अडानी समूह की कंपनी BPCL के पास RRPR होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के वारंट थे, जिसे वह उसकी 99.99 फ़ीसदी हिस्सेदारी में बदल सकती थी. RRPR मीडिया कम्पनी NDTV की प्रमोटर और उसके पास कम्पनी में 29.18 फ़ीसदी हिस्सेदारी थी. BPCL ने अपने वॉरंट्स का इस्तेमाल कर RRPR होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड की नाइंटी नाइन पॉइंट पाइप पर्सेंट हिस्सेदारी अपनी नाम की है इसकी अनिवार्य रूप से NDTV के 99.5% हिस्सेदारी अपने नाम की। इससे अनिवार्य रूप से NDTVके 29.18 फीसदी शेयर अडानी ग्रुप की कंपनी के पास चले गए हैं.
उद्योगपति गौतम अडानी की अगुवाई वाली कंपनी अदानी ग्रुप की इकाईयों विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड,और एमजी मीडिया नेटवर्क लिमिटेड और अडानी एंटरप्राइज़ेज लिमिटेड ने NDTV मैं और 26 फ़ीसदी हिस्सेदारी ख़रीदने के लिए ओपन ऑफ़र जारी कर दिया है. अडानी ग्रुप ने 294 रुपये प्रति शेयर की क़ीमत पर NDTV कुछ फ़ीसदी हिस्सेदारी के लिए 493 करोड़ रुपया का ऑफ़र दिया है बता दें कि NDTV के शेयर मंगलवार को अपर सर्किट के साथ बंद हुए थे.