Agra: मादा तेंदुआ की मौत के मामले में दो पर केस दर्ज, सिर व पैर में चोट के निशान; पैर बांधकर हत्या करने की आशंका

[ad_1]

Case registered against two in connection with the death of a female leopard

चंबल के बीहड़ में मरी मिली मादा तेंदुआ
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा में चंबल सेंक्चुअरी क्षेत्र में शनिवार को गांव जगतूपुरा के पास बीहड़ में करीब दो साल की मादा तेंदुआ मरी मिली थी। दाएं पैर और सिर में नुकीली चीज की चोट थी। तेंदुए को किसी हथियार से मारने व शिकार की आशंका में वन विभाग ने दो लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। वहीं मादा तेंदुए के परिवार के अन्य सदस्यों की खोजबीन के लिए ड्रोन कैमरे से सर्च अभियान चलाया गया।

चंबल के बीहड़ में तेंदुए की मौत की ग्रामीणों से मिली सूचना पर वन विभाग के वार्डन केसी शेखर एवं रेंजर बाह उदय प्रताप सिंह वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे थे। टीम ने मादा तेंदुआ के शव को पोस्टमार्टम के लिए मथुरा भेजा है। रेंजर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। पर, तेंदुए के मरने के मामले में सौरभ पुत्र रविंद्र सिंह और सौरभ पुत्र भुटला निवासी जगतूपुरा थाना मंसुखपुरा के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया है।

इन पर मृत तेंदुए के शरीर के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रविवार को चंबल के बीहड़ में टीम दिनभर लगी रही, लेकिन अन्य तेंदुए नहीं मिले। वन दरोगा दिलीप दुबे ने बताया कि मृत मादा तेंदुआ के परिवार को खोजने का प्रयास जारी है। जिससे वह हिंसक होकर लोगों पर हमला न करे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *