Aligarh News: धर्म समाज सोसाइटी स्थापना दिवस में हुईं मनमोहक प्रस्तुति, तालियों से गूंजा सभागार

[ad_1]

होली गीत की प्रस्तुति

होली गीत की प्रस्तुति
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैसे खेले जइबू सावन में कजरिया…, आज बिरज में होरी रे रसिया…, मेरे घर आई एक नन्ही परी…, होली आई, होली आई…गीतों पर छात्राओं की प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरीं। धर्म समाज सोसाइटी के स्थापना दिवस पर अर्पण-23 के तहत हुए कार्यक्रम में हर प्रस्तुति पर सभागार तालियों के तड़तड़ाहट से गूंजता रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ डीएस कॉलेज के श्री रमेश चंद्र अग्रवाल भगतजी सभागार में मुख्य अतिथि प्रवीन कुमार सिंघल के प्रतिनिधि शशांक सिंघल, ओजोन सिटी के सीएमडी प्रवीन मंगला, अति विशिष्ट अतिथि मेजर जनरल प्रवीन कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन करके किया। कार्यक्रम की संयोजिका प्रो. बीना अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। 

मंच पर अतिथिगण

धर्मसमाज बाल विद्या मंदिर, धर्म समाज महाविद्यालय, धर्म समाज इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दीं। सोसाइटी के सचिव राजीव अग्रवाल अनु ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। सोसाइटी के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने कहा कि संस्था के प्रगति पथ पर अग्रसर रहने के लिए योगदान प्रदान करते रहेंगे। प्रवीन मंगला ने सम्मोहक प्रस्तुतियों की प्रशंसा की। प्राचार्य प्रो. मुकेश भारद्वाज ने कहा कि ऐतिहासिक आयोजन रहा। साध्वी डॉ. पूजा शकुन पांडेय ने विचार व्यक्त किए। डॉ अंजुल सिंह ने अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन डॉ नीलम श्रीवास्तव ने किया। 

बेटे की आंखों से दिव्यांग पिता ने जानीं भाव-भंगिमाएं 

सभागार में जब आज बिरज में होरी रे रसिया…, मेरे घर आई एक नन्ही परी…, होली आई, होली आई…पर छात्राएं प्रस्तुति दे रहीं थी, तब बेटे की आंखों से कॉलेज के संस्कृत विभाग के पूर्व अध्यक्ष दिव्यांग डॉ. डीएन त्रिपाठी ने अपने मन की आंखों से कलाकारों की भाव-भंगिमाओं के बारे में जाना।  

उपस्थित छात्र, शिक्षक और अन्य

इन मेधावियों मिला सम्मान 

डीएस कॉलेज के निशा, धर्मेंद्र शर्मा, गौरी शर्मा, निकिता शर्मा, श्रुति, पवन कुमार, विपिन कुमार, अमित चौधरी, भारती शर्मा, जतिन कुमार, डीएस बाल मंदिर स्कूल के आराध्य अग्रवाल, अध्यंश गर्ग, जान्हवी अग्रवाल, नव्या गुप्ता, राजवंश यादव, अदिति चौधरी, जागृति वार्ष्णेय, अनमोल सिंह, अंशिका सक्सेना, डीएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी के नैंसी गुप्ता, शिवम कुमार, रुपाली मिश्रा, शीतल को पुरस्कृत किया गया।

ये रहे मौजूद 

सोसाइटी के संरक्षक महेश नंदन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, डॉ. रक्षपाल सिंह, डॉ. हम्बीर सिंह, डॉ. हेम प्रकाश, डॉ. पीके शर्मा, डॉ. हरीश शर्मा, डॉ. डीएन त्रिपाठी, डॉ. वेदवती राठी, डॉ. राजीव अग्रवाल, अल्का अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *